इस बीच, गुरुवार को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हुए सूबेदार (जेसीओ) स्वतंत्र सिंह ने भी शुक्रवार को दम तोड़ दिया।
प्रवक्ता ने कहा, "सूबेदार स्वतंत्र सिंह, नायक प्रेम बहादुर खत्री और राइफलमैन सुखबीर सिंह बहादुर ईमानदार सैनिक थे। सर्वोच्च बलिदान और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए राष्ट्र हमेशा उनका ऋणी रहेगा।"
इन दोनों स्थानों पर भारतीय सेना ने दुश्मन की गोलाबारी का कड़ा जवाब दिया।
