गर्लफ्रेंड से मिलवाने की जिद पर युवक की नृशंस हत्या

जबलपुर. मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित रांझी क्षेत्र में गर्लफे्रंड से मिलवाने क ो लेकर उपजे विवाद पर अभिषेक कोल की उसके ही दो दोस्त आकाश झारिया व गिरीश विश्वकर्मा ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी. हत्या की सनसनीखेज वारदात के फरार आरोपियों को आज पुलिस ने सरगर्मी से तलाश करते हुए बंदी बना लिया है. पकड़े गए आरोपी भी अपराधिक प्रवृति के है, जिनपर कई अपराध दर्ज होकर न्यायालय में विचाराधीन है. इस आशय की जानकारी एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने आज कंट्रोल रुम में पत्रकारों से चर्चा में कही.
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मस्ताना चौक रांझी निवासी आकाश उर्फ सेठजी पिता मुकेश झारिया उम्र 22 वर्ष का 5 सितम्बर को जन्मदिन रहा, जिसके चलते आकाश अपने साथी  गिरीश विश्वकर्मा के साथ दोस्त की पल्सर मोटर सायकिल मांग कर घूमने निकला था, रात के वक्त दोनों दोस्त बड़ा पत्थर में एक मकान में बैठकर शराब पी रहे थे, इस दौरान अभिषेक कोल  पहुंच गया और उनके साथ शराब पिया, शराब पीने के बाद तीनों ने क्षेत्र में खड़ी कारों व मोटर साइकलों के कांच फोड़ दिए, इसके बाद देर रात 3.30 बजे के लगभग मड़ई पहुंच गए, जहां पर आपस में बात करते हुए अभिषेक कोल ने गिरीश से दस हजार रुपए की मांग की, गिरीश के मना करने पर अभिषेक कोल भड़क गया.
इसके बाद अभिषेक ने आकाश झारिया से अपनी गर्लफेे्रंड से मिलवाने की बात कही, इस बात को लेकर आकाश झारिया आगबबूला हो गया और उसने चाकू निकालकर अभिषेक काल पर दनादन वार किए, हमले में अभिषेक के पेट व पीठ में गंभीर चोटें आई, वह किसी तरह अपनी जान बचाने के लिए भागा तो गिरीश विश्वकर्मा पीछा करते हुए पहुंच गया और अभिषेक कोल को रोककर फिर चाकुओं से वार किए, चाकुओं से किए गए हमले में अभिषेक कोल की मौके पर ही मौत हो गई.
हमले के बाद दोनों आरोपी गिरीश विश्वकर्मा व आकाश झारिया भाग निकले और मोटर साइकल को शासकीय इंजीनियरिंग कालेज की हॉस्टल क्रमांक तीन के पीछे छिपा दिया, इसके बाद अपने अपने घर चले गए. पुलिस नेे मामले की जांच करते हुए आकाश झारिया को हिरासत में लिया तो यह तथ्य सामने आए है. जिसपर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया. पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी गिरीश विश्वकर्मा व आकाश झारिया अपराधिक प्रवृति के युवक है जिनके खिलाफ लूट, मारपीट, चोरी के प्रकरण दर्ज होकर न्यायालय में विचाराधीन है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar