र‍िया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक को अभी राहत नहीं, बॉम्‍बे हाईकोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई टली

 


मुंबई: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ के मामले के संबंध में यहां एक अदालत ने बृहस्पतिवार को स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) को जेल के भीतर जाकर शौविक चक्रवर्ती और दीपेश सावंत से पूछताछ करने की अनुमति दे दी।

मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती समेत शौविक और अन्य इस समय न्यायिक हिरासत में हैं। शौविक रिया का भाई है और सावंत राजपूत के घर पर खाना पकाने का काम करता था। इन्हें नवी मुंबई की तलोजा जेल में रखा गया है। स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम की विशेष अदालत के सामने एनसीबी ने कहा कि मोबाइल फोन से मिली जानकारी से इस मामले में शौविक की संलिप्तता का पता चला है।

एजेंसी ने कहा कि शौविक कई नामचीन कलाकारों के संपर्क में था और इन पक्षों के सामने आने के बाद आगे जांच करना जरूरी है। एजेंसी सावंत से भी दोबारा पूछताछ करना चाहती है। विशेष न्यायाधीश जी बी गुराव ने एनसीबी को तलोजा जेल जाकर जेल अधिकारियों के सामने बयान दर्ज करने की अनुमति दी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar