दिल्ली पुलिस की ISIS आतंकी संग मुठभेड़, धौला कुआं में IED के साथ दबोचा

राजधानी दिल्ली में इस्लामिक स्टेट ने दस्तक दे दी है। दिल्ली के धौला कुआं में एनकाउंटर के बाद पुलिस ने ISIS के एक आतंकवादी को IED संग पकड़ा है। दिल्ली पुलिस स्पेल सेल के डीसीपी प्रमोद सिंह कुशवाहा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ISIS ऑपरेटिव को इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया है कि इस दौरान दोनों ओर से गोलीबारी भी हुई।
आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) भारत में अपने नापाक मंसूबों को लंबे समय से अंजाम देने की फिकार में है। वह लगातार युवाओं के दिमाग में जहर घोलने की कोशिश कर रहा है। बुधवार को ही दिल्ली की एक अदालत के सामने दो आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया है। आतंकी संगठन देश में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए विभिन्न सोशल मीडिया मंचों के जरिए युवाओं को भर्ती कर अपना आधार मजबूत करना चाहता था।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar