शोध बताते हैं कि व्यायाम की कमी आपकी शारीरिक और मानसिक, दोनों तरह की सेहत के लिए बुरी है। तो इस कठिन दौर में, जब आप बाहर नहीं निकल सकतीं, घर पर रहते हुए अपनी ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने के लिए ये कुछ बातें जरूर अपनाएं
1-रोजाना 45 मिनट के योग और व्यायाम से हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा मिलता है। सुबह या शाम की चहलकदमी के लिए पार्कों में नहीं जा सकतीं, तो घर के चारों ओर या सीढ़ियों से नीचे और ऊपर तेज चढ़ने की कोशिश करें।
2-कहने का मतलब है कि घर के काम ज्यादा हों, तो लोग मान लेते हैं कि इसी में सारी मेहनत तो हो रही है। लेकिन, व्यायाम का असर एकदम अलग होता है। इसलिए अपनी व्यायाम की दिनचर्या जरूर बनाएं।
2-कहने का मतलब है कि घर के काम ज्यादा हों, तो लोग मान लेते हैं कि इसी में सारी मेहनत तो हो रही है। लेकिन, व्यायाम का असर एकदम अलग होता है। इसलिए अपनी व्यायाम की दिनचर्या जरूर बनाएं।
3-व्यायाम से आपकी रोग प्रतिरक्षा प्रणाली को प्रभावी ढंग से काम करने में मदद करती है। इससे फेफड़ों और श्वासनली से बैक्टीरिया दूर होते हैं और सफेद रक्त कोशिकाओं का संचार बढ़ता है और शरीर का तापमान किसी भी संक्रमण से लड़ने लायक स्तर पर बना रहता है।
4-जब आप घर से काम कर रहे हों, तो सामान्य से अधिक भूख लगना स्वाभाविक है। लेकिन इस स्थिति में कुछ भी खा लेना आपके मूड को प्रभावित करेगा। संतुलित भोजन के साथ सलाद और फल लें। नाश्ते में अंकुरित मूंग खाना ठीक रहेगा। पानी पीती रहें, इससे हमेशा कुछ भी खाने की ललक नहीं जगेगी।

5- कहीं आना-जाना बंद हो गया है, तो इसका मतलब ये नहीं कि आप देर से सोएं और सुबह काम के चक्कर में जल्दी जागें। पूरे दिन की थकान को दूर करने के लिए बेहतर नींद भी जरूरी है। सही समय से और पर्याप्त नींद नहीं लेंगी, तो चिड़चिड़ाहट बढ़ती है। शोध भी बताते हैं कि समय पर सोना और उठना, सेहत के लिए जरूरी है।
Tags
heth