लखीसराय में भीषण सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत, कई घायल

लखीसराय : बिहार के लखीसराय में देर रात हलसी थाना क्षेत्र के हलसी बाजार में एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई. इस दुर्घटना में कई लोग घायल भी हो गए हैं. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हलसी बाजार स्थित अंबेडकर चौक के समीप मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया.
मौके पर पहुंचे एसपी मनीष कुमार, एसडीएम मुरली प्रसाद सिंह और भारी संख्या में पुलिस लोगों को समझाने-बुझाने में जुटी है.
बताया जाता है कि हलसी बाजार में नकट मांझी के पोती की शादी थी. बारात नगर थाना क्षेत्र के गढ़ीविशनपुर गांव से आयी थी. पूरे समारोह के दौरान काफी खुशी का माहौल था. अचानक लखीसराय की तरफ से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने पहले बिजली के खंभे को अपने चपेट में लिया, उसके बाद बारातियों को रौंद दिया.

इस घटना में तीन बारात और पांच लड़की पक्ष के लोगों की मौत हो गई. मृतक में मंजीत कुमार, नकट मांझी, मुस्कान कुमारी, उमेश मांझी, राजीव मांझी, धनराज मांझी, शंभू मांझी और गोरे मांझी शामिल हैं. इसके अलावे घायलों में करकू मांझी, सन्नू मांझी, रितिक मांझी, कर्पूरी मांझी, मतरू मांझी सहित कई लोगों का इलाज सदर अस्पताल और हलसी पीएचसी में चल रहा है.
घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार है. पुलिस ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी है. मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar