गुरु का विशाखा नक्षत्र में आना, किसे मिलेगा किस्मत का खजाना

आज का शुभाशुभ: गुरुवार दि॰ 28.12.17, चंद्र मेष राशि व अश्विनी नक्षत्र, भाग्यांक 7, शुभरंग स्लेटी, शुभदिशा पूर्वोत्तर, राहुकाल दिन 1:30 से शाम 3 तक।


आज का महामंत्र: ॥ ग्रीं गुरवे जेत्रे नमः ॥ इस गुरु मंत्र से व्यक्ति को हर कार्य में सफलता मिलती है।


आज का विशेष उपाय: सफलता के लिए विष्णु मंदिर में केसर चढ़ाएं।


मेष: खाने-पीने पर ध्यान दें। बदहजमी के संकेत हैं। ऑफिस में विरोधी षड्यंत्र रचेंगे। खर्च भी ज्यादा होगा। पारिवारिक कनिष्ठों को सपोर्ट दें।


वृष: असरदार लोगों कि संगत होगी। पारिवारिक उत्साह बना रहेगा। असमंजस वश मुनाफे में अड़चन आएगी। अनुभवी जन से सलाह लेंगे।


मिथुन: ऑफिशियल कार्यों में सावधानी बरतें। कहासुनी हो सकती है। मांगलिक कार्य में शिरकत करेंगे। यंगस्टर्स को टीमवर्क से लाभ मिलेगा।


कर्क: लव अफेयर्स में सक्सैस मिलेगी। लॉन्ग लास्टिंग रिश्तों में ईमानदारी रखें। स्टूडैंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। नौकरी के अवसर मिलेंगे।


सिंह: हार्डवर्क का पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। पार्टनर संग शाम की स्पेशल डेट सक्सैस्फुल रहेगी। लेन-देन के कारण टैंशन व बहस होगी।


कन्या: असरदार लोगों पर खर्च होगा। जीवन दिशा नया मोड़ लेगी। फोन पर जरूरी खबर मिलने पर यात्रा होगी। प्रोपर्टी पेपर्स हेतु सजग रहें।


तुला: घर-गाड़ी का सुख मिलेगा। हैल्थ प्रोब्लेम्स का हल निकलेगा। खास परिचित व्यक्ति से बिजनैस में प्रोफिट होगा। दिन भर एक्टिव रहेंगे।


वृश्चिक: अच्छे व्यवहार से नए मित्र बनेंगे। नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। जीवनसाथी संग समय बिता पाएंगे। ऑफिस में खास परिवर्तन होंगे।


धनु: राजनैतिक गतिविधियां बढेंगी। अनुभवी व्यक्ति कि कंपनी से लाभ उठाएंगे। स्टूडैंट्स का ध्यान बढ़ेगा। प्रॉपर्टी के मामले सुलझ जाएंगे।


मकर: सूझ-बूझ से मैटर्स जल्द सुलझेंगे। बढ़ते खर्च पर लगाम लगेगी। व्यवहार में सुधार से फायदा होगा। लक्ष्यों को पाने में कामयाब होंगे।


कुंभ: ऑफिशियल काम में फायदा होगा। स्टुडैंट्स् को बेहतर परिणाम मिलेंगे। ऑफिस में नए साथी हाथ बटाएंगे। असरदार लोगों से लाभ मिलेगा।


मीन: इन्वैस्टमैंट से टैंशन खत्म होगी। मनोरंजन का सुख मिलेगा। खाने-पीने का प्रोग्राम व्यवस्थित तरीके से बनेगा। सहयोगी काम में मदद करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने