केंद्र सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर जताई चिंता, 10 राज्यों में सख्ती के निर्देश



देशभर में कोविड-19 के हर रोज 40,000 से ज्यादा केस दर्ज किए जा रहे हैं। देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस की वजह से हालात चिंताजनक है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार ने ऐसे 10 राज्यों के 46 ज़िलों को कड़े कंटेनमेंट ज़ोन बनाने के निर्देश दिए हैं। बताया जा रहा है कि इन 46 ज़िलों में पॉजिटिविटी रेट 10 प्रतिशत से अधिक है। यानी हर 100 सैंपल की जांच में 10 लोग कोविड-19 से संक्रमित मिल रहे हैं। केंद्र की मोदी सरकार ने ऐसे जिलों में भीड़-भाड़ को कम करने और लोगों की आवाजाही पर कड़े प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए हैं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि कोविड-19 के ताज़ा हालात को लेकर शनिवार को देश की राजधानी दिल्ली में एक हाई लेवल बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने केरल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, ओडिशा, असम, मिज़ोरम, मेघालय, आंध्र प्रदेश और मणिपुर में कोरोना के मौजूदा हालात पर बातचीत की। बाद में स्वास्थ्यमंत्री मनसुख मंडाविया ने भी हालत पर बातचीत की।

केंद्र सरकार को अंदेशा है कि ऐसे लोग घर से निकल कर तेज़ी से कोरोना फैला सकते हैं। बीते कुछ हफ्तों से केरल और कुछ उत्तर पूरी राज्यों में कोरोना के नए मामलों में भारी इज़ाफा देखा गया है। यहां देश के मुकाबले पॉजिटिविटी रेट अधिक ज्यादा है। मिजोरम में कोविड-19 के हालात सबसे ज्यादा खराब है। मिजोरम में पॉजिटिविटी रेट 22 प्रतिशत से अधिक है। मणिपुर में 16.5 प्रतिशत। केरल में हर 100 सैंपल की जांच में 12 लोग कोरोना से संक्रमित मिल रहे हैं। महाराष्ट्र में अब भी यहां पॉजिटिविटी रेट 3.48 प्रतिशत हैं। इसके अलावा ओडिशा में 2.36 प्रतिशत, और आंध्र प्रदेश में 2.7 प्रतिशत पॉजिटिविटी रेट है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने