अक्षय कुमार की इस फिल्म में हुई अरशद वारसी की एंट्री, होगा डबल धमाल

 


नई दिल्ली। साल में 4 से 5 फिल्में करने वाले अक्षय कुमार (akshay kumar) की झोली में इस वक्त कई सारी फिल्में हैं। आने वाले साल में वह कई बड़ी फिल्मों के साथ अपने फैंस को एंटरटेंन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वहीं अब उनकी आगामी फिल्म 'बच्चन पांडे' (bachchan pandey) को लेकर फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला (sajid nadiadwala) ने एक बड़ा ऐलान किया है।

अक्षय की 'बच्चन पांडे' में हुई अरशद वारसी की एंट्री
उन्होंने हाल ही में इस बात की जानकारी दी है कि फिल्म में अभिनेता अरशद वारसी (arshad warsi) भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। बता दें कि फिल्म में उनके अपोजिट कृति सेनन (kriti sanon) को कास्ट किया गया है। वहीं कुछ दिन पहले फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया गया था जिसमें अक्षय का अजीबोगरीब लुक ने सनसनी मचा दी थी। बता दें कि फिल्म को अगले साल 22 जनवरी को रिलीज किया जाएगा।

बता दें कि 'बच्चन पांडे' का निर्देशन फरहाद सामजी द्वारा किया गया है और इसे साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित किया गया है। वहीं पिछले साल 'हाउसफुल 4' के साथ बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से अधिक का कारोबार करने के बाद अब 'बच्चन पांडे' के साथ अक्षय कुमार और साजिद नाडियाडवाला एक बार फिर साथ काम करते हुए नजर आएंगे।

ये हैं अक्षय की अपकमिंग फिल्में
अक्षय के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे बहुत जल्द 'बेल बॉटम' (bell bottom) में भी जल्द नजर आने वाले हैं। वहीं एक साल में कम से कम 4 से 5 फिल्में करने वाले अक्षय कुमार लॉकडाउन (lockdown) की वजह से पिछले लंबे समय से फिल्मों की शूटिंग नहीं कर पा रहे थे। लेकिन काम पर वापस लौटने के बाद अक्षय ने इतना काम किया कि उन्होंने बॉलीवुड में एक नया रिकॉर्ड ही बना डाला। फिल्म की शूटिंग लॉकडाउन में ही शुरु हुई और लॉकडाउन में ही खत्म भी कर दी।

अक्षय की Bell Bottom ने बनाए नए रिकॉर्ड
वहीं देखा जाए तो ऐसा करने वाली 'बेल बॉटम' दुनिया की पहली फिल्म बन चुकि है। बता दें कि पहले अक्षय दिन में 8 घंटे काम करते थे लेकिन अब लंबे समय तक घर पर बैठने की वजह से उन्होंने अपनी शिफ्ट डबल कर ली है। यही वजह है कि उन्होंने बेल बॉटम की शूटिंग इतनी जल्दी खत्म कर ली।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
sach ki dunia, India's top news portal Get Latest News. Hindi Samachar